रिलीज होते ही धूम मचा रहा है फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर

बॉलीवुड़ क्वीन कंगना रनौत आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने फैंस के लिए फिल्म ‘थलाइवी’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है । बता दें कि ये फिल्म तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस रह चुकीं जयाललिता की बायोपिक है। और कंगना इस फिल्म में उनका किरदार निभाते नजर आयेंगी।

कंगना रनौत ने फिल्म थलाइवी से शेयर किया लुक | thalaivi kangana ranaut pays  tribute revolutionary leader jayalalithaa death anniversary actress shared  stills - News Nation

 फिल्म में कंगना के साथ प्रकाश राज, जीशु सेनगुप्ता, भाग्यश्री और नास्सर के भी देखा जायेगा। फिल्म के  ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। कंगाना इस फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाया है। फिल्म के ट्रेलर में आप कंगना को पूरी तरह से उनके अंदाज में ढले हुए देख सकते हैं

ट्रेलर में कंगना पूरी तरह से उनकी कार्बन कॉपी लग रही हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।  फिल्म की शूटिंग  2019 से की जा रही थी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है।  सिनेमाघरों में ये फिल्म 23 अप्रैल 2021 को दस्तक देगी।

Comments are closed.