
कुछ ही दिनों में रंग बिरंगा होली का त्यौहार आने वाला है। और आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप होली के बाद अपने चेहरे को Beautiful बना सकते हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसे रंग आते हैं, जो काफी पक्के होते हैं, और आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इन रंगों से अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करें। तो चलिये जानते हैं कुछ घरेलू फेसपैक जिनके इस्तेमाल से होली के रंगों से आपकी स्किन को बचाएंगे।
खीरा और एलोवेरा जेल फेस पैक बनाने के लिए आपको लेना है-
खीरा- 1 /2
-एलो वेरा जेल -2 चम्मच
बनाने का तरीका- आधे खीरे को मिक्सी में ब्लेंड कर लें. और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं, अब इस फेस मास्क को चेहरे, गर्दन पर लगाएं. 15 मिनट तक सूखने दें. सादे पानी से मुंह धो लें।
–यह पैक स्किन की रेडनेस को कम करता है।
मुल्तानी मिटटी, दही और गुलाबजल का फेस पैक बनाने कि लिए-
मुल्तानी मिट्टी -2 बड़े चम्मच
-दही -1 बड़ा चम्मच
-गुलाब जल -1 बड़ा चम्मच
इन फेसपैक के इस्तेमाल से आप होली के रंगों से अपनी स्कीन को सुरक्षित रख सकते हैं, साथ ही आपको ग्लोइंग स्कीन मिलती है।