फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इंटरनेशनल कलेक्शन 300 करोड़ के पार

the kashmir file
the kashmir file

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files)  लगातार चर्चा  में बनी हुई है, इसी बीच फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई की है। एक तरफ एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म RRR  धूम मचा रही है। वहीं  फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files)  भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आ रही है।

द कश्मीर फाइल्स का इंटरनेशनल कलेक्शन:
आपको बता दें कि अब तक द कश्मीर फाइल्स का इंटरनेशनल कलेक्शन 300 करोड़ के पार हो गया है। वहीं एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई की थी।

फिल्म सूर्यवंशी को किया पीछे:
जी हाँ और इसी के साथ ही द कश्मीर फाइल्स ने सूर्यवंशी का वर्ल्वाइड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 294।17 करोड़ रुपए कमाये थे, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन हो गया है 301।01 करोड़ रुपये । यानि ये फिल्म अपना रिकार्ड बनाने में कामयाब हो गयी है।