
एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इस वेकेशन ट्रिप की फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बेबो ने अपने छोटे बेटे जेह के साथ खूबसूरत फोटोज शेयर जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि तैमूर को जितना प्यार मिलता था उतना ही फैंस का प्यार करीना के छोटे लाडले बेटे जेह को भी मिलता है।

फोटोज में बेबो ने अपने लाडले को अपनी गोद में उठा रखा है। वहीं जेह आसमान की ओर इंद्रधनुष को देखकर उसकी ओर इशारा करने में लगे हुए है। जेह ब्लू आउटफिट में क्यूट लग रहे हैं। वहीं करीना का डेनिम जींस और व्हाइट स्वेटर में काफी स्टनिंग लुक लग रहा है।

इन कैंडिड फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, साथ ही करीना ने कैप्शन में लिखा- क्या हम हमेशा-हमेशा के लिए ऐसे ही इंद्रधनुष के नीचे गले नहीं लगा सकते हैं,क्योंकि इससे अधिक मैं और कुछ नहीं चाहती हूं और ना इससे बेहतर कुछ होने वाला है। मेरे जेह बाबा #Summer2022।
इससे पहले भी करीना कपूर अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मोनोक्रोम फोटोज शेयर कर चुकी हैं। जो कि उनके बेटे जहांगीर अली खान की थी। फोटोज में जेह कबूतरों के साथ पार्क में खेलते हुए दिखाई दे रहे थे। वह हुडी और जींस में किसी ‘गुड्डे’ की तरह दिख रहे थे। फोटोज के ऊपर करीना ने लिखा था- पार्क में सबसे अच्छे दोस्त। वहीं बात की जाये करीना के काम की तो जल्द ही वो आमिर खान के साथ मूवी लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म को 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। इसके अलावा करीना ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ से ओटीटी में डेब्यू करने वाली हैं