
कई बार हम अपनी गर्दन पर ध्यान नहीं देते हैं, चेहरे पर अक्सर ध्यान देते हैं, लेकिन गर्दन को अनदेखा कर देते हैं। जिसकी वजह से कई बार शर्मिदा होना पड़ता है। आज हमको बताने जा रहे हैं कि बेसन से कैसे आप पा सकते हैं टैनिंग फ्री नेक। तो चलिये जानते है कि बेसन पैक किस तरह तैयार कर सकते हैं। बेसन ना केवल कालेपन को दूर कर सकता है बल्कि त्वचा पर चमक भी बनाए रखता है, ऐसे में बेसन के इस्तेमाल से इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन और नींबू आपके बेहद काम आ सकता है। इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में बेसन के साथ नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगायें। और जब ये सूख जाये तो पानी से धो लें।
इसके अलावा आप बेसन और गुलाब पैक से भी गर्दन के कालेपन को दूर कर सकते हैं। इसके लिए बेसन और गुलाब जल के मिश्रण को लगाएं और उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इस पैक से आपका सनटैन तो दूर होगा ही, साथ ही त्वचा की खोई चमक भी लौट आएगी ।
बेसन और दही पैक बनान के लिए एक कटोरी में दही और बेसन को अच्छे से मिक्स करें, अपने चेहरे, गर्दन पर लगायें ऐसा करने से भी आप पा सकते हैं खूबसूरत और चमकदार त्वचा। बता दें कि इन घरेलु नुस्खों का कोई भी साइड इफेक्टनहीं होता है, लेकिन फिर भी आपको किसी प्रकार की एलर्जी या जलन महसूस हो तो इन पैक्स का इस्तेमाल ना करें।