भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में, प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल

भाजपा की राष्ट्रीय र्यसमिति की बैठक
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी  की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को  हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आरंभ हो गई। इस मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा में पार्टी के नेता पीयूष गोयल और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत की। साथ ही पार्टी नेताओं ने मंच पर भारत माता और जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर माल्यार्पण भी किया।

पार्टी के तमाम नेता रहे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यसमिति की बैठक की औपचारिक शुरुआत के बाद नड्डा का अध्यक्षीय भाषण होगा। बैठक में एक राजनीतिक और एक आर्थिक प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी करेंगे रैली को संबोधित
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक गुलदस्ता भेंटकर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का स्वागत किया जबकि अध्यक्ष बी संजय कुमार ने एक प्रतीक चिह्न भेंटकर जे पी नड्डा का स्वागत किया।कार्यसमिति की बैठक की औपचारिक शुरुआत से पहले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक भी हुई, जिसमें कार्यसमिति के एजेंडे को अंतिम रूप दिया गया। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति का समापन रविवार को प्रधानमत्री मोदी के भाषण से किया जायेगा।  वह रविवार शाम हैदराबाद के परेड मैदान में ‘‘विजय संकल्प रैली’’ को भी संबोधित करेंगे