शाहरुख ख़ान ने रिवील किया John Abraham का लुक, विलेन के रोल में दिखा जॉन का दमदार अंदाज

शाहरूख के फैंस को उनकी फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन यह इंतजार अब जल्दी ही खत्म होने वाला है क्योंकि अगले साल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री करने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरूख खान दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले है।

फिल्म में शाहरुख और दीपिका का लुक कापी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब जॉन अब्राहम का लुक भी लोगों के सामने रिवील हो गया है। जी हां शाहरुख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म ‘पठान’ से जॉन का फर्स्ट लुक रिवील किया है। शाहरुख ने एक छोटा सा टीजर शेयर किया गया है, जिसमें जॉन का धमाकेदार एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं इस पोस्ट के साथ शाहरुख ने कैप्शन में लिखा है, ‘ये रफ है और रहता भी ऐसा ही है। पठान से जॉन अब्राहम।’

वहीं इस लुक के रिवील होने का बाद अब फैंस इस फिल्म को बेस्रबी से देखने का इंतजार कर रहे है। फिल्म में जॉन के किरदार के बारे में फिल्म के निर्देशन सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि विलेन का प्रोजेक्शन अगर हीरो से बड़ा न हो तो कम से कम उसके बराबर का तो होना ही चाहिए। जब विलेन खतरनाक हो, तभी उनके बीच की टकराव शानदार हो सकती है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। अब इस फिल्म को दर्शको का कितना प्यार मिलता है इसका पता तो 25 जनवरी को ही पता चलेगा