अगर आप भी हैं इन बिमारियों के शिकार, तो भूलकर भी ना करें हल्दी वाले दूध का सेवन

Healthy Tips in Hindi: अक्सर चोट लगने पर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। हम बचपन से ही सुनते आए हैं कि हल्दी वाला दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हल्दी और दूध इन दोनों में ही जरूरी पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, कैल्शियम और न जानें कितने जरूरी तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इसके बाबजूद किन लोगों को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं।

इन लोगों को हल्दी दूध के सेवन से बचना चाहिए:
जिन लोगों को लो ब्लड शुगर की परेशानी है, उन लोगों को डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है। जो कि ब्लड शुगर लेवल कम सकता है।
जिन लोगों का पाचन सिस्टम (कब्ज की समस्या, पेट में गैस, ब्लोटिंग की समस्या, पेट में सूजन, सीने में जलन या एसिड रिफल्क्स, अपच आदि) की समस्या रहती है, उन लोगों को भी हल्दी वाले दूध के सेवन से बचना चाहिए।
यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो ऐसे में हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे समस्या और बढ़ सकती है.
यदि किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है तो ऐसे में हल्दी के दूध का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, खासतौर पर पथरी की समस्या होने पर, दरअसल हल्दी में ऑक्सालेट होता है, जो किडनी स्टोन की समस्या को ट्रिगर कर सकता है, ऐसे में किडनी की समस्या होने पर इसका सेवन ना करें।
दूध में हल्दी की मात्रा का रखें ध्यान:
हल्दी की तासीर गर्म होती है, ऐसे में व्यक्ति दूध में चुटकी भर हल्दी मिला सकते हैं। तो ये थी कुछ जानकारी जो हमने आपको बताई, अगर आप भी इनमें से किसी परेशानी का शिकार हैं तो हल्दी दूध पीने से पहले डॉक्टर से जरुर सलाह लें।