शाहरुख ने दिया फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ ‘पठान’ का धमाकेदार टीज़र

फैंस को शाहरुख खान की मच-अवेटेड फिल्म पठान का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसे किंग खान के बर्थडे पर फैंस को पठान की झलक दिखाकर बड़ी ट्रीट भी दे डाली है। जी हां शाहरुख के जन्मदिन पर पठान का टीजर रिलीज कर दिया गया है। वहीं शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पठान का टीजर शेयर किया है। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा- अपनी कुर्सी की पेठी बांध लीजिए। पठान का टीजर आ गया है। बिग स्क्रीन पर 25 जनवरी 2023 से पठान को सेलिब्रेट कर सकेंगे। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाने वाली है। रोमांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर है फिल्म पठान का टीजर। पठान के टीजर में शाहरुख खान फुल ऑन एक्शन मोड में दिखाई दे रहे है। पठान के टीजर में शाहरुख का खुंखार रूप देखने को मिल रहा है।

दीपिका शाहरुख का रोमांस: टीजर में दीपिका पादुकोण का किलर लुक देखने को मिला है, दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस की धड़कनें तेज कर डाली है। दोनों के मध्य का इंटेंस रोमांस गजब का बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी और जॉन अब्राहम भी टीजर में पूरी तरह से स्टैंड आउट कर रहे हैं। शाहरुख जहां एंग्री लुक में दिखाई दिए, तो जॉन का शांत स्वभाव टीजर में इमोशन्स को बैलेंस कर रहा है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी, अब देखना ये होगा कि शाहरुख -दीपिका की केमिस्ट्री फैंस को कितनी भाती है।