
आजकल डेंगू काफी तेजी से फैल रहा है, जो कि खतरनाक साबित हो सकता है, मादा मच्छर के काटने से डेंगू इंसान को जकड़ लेता है और डेंगू वाले मच्छर ज्यादातर साफ-सुथरी जगह पर पाए जाते हैं। आपको बता दें कि डेंगू टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3, टाइप-4 के होते हैं। इसको आम भाषा में हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। जी हाँ और इसके सबसे ज्यादा मामले अक्टूबर-नवंबर महीने में ही सामने आते हैं। इसी के चलते सावधानियां बरतना और खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आपको बता दें कि पपीते के पत्तों में कैंसररोधी गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसी के साथ ही बैक्टेरिया की ग्रोथ को रोकने में भी सहायक हैं। अब हम आपको बताते हैं पपीते के पत्तों का जूस बनाने की तरीका।
सामग्री-
4-5 पपीते के पत्ते
6-7 काली मिर्च
6-7 तुलसी के पत्ते
1/4 गिलास पानी
1 कॉटन का कपड़ा
जूस बनाने का तरीका- सबसे पहले पपीते के पत्तों को अच्छे से धोकर एक कपड़े से पोंछकर प्लेट में रखें और सभी पत्तों के पीछे से डंठल काट लें। डंठल अलग करने के बाद एक प्लेट में पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख लें। अब जूस बनाने के लिए एक मिक्सर जार में सभी पत्तों को डाल दें। इसके बाद पानी,काली मिर्च और तुलसी के पत्ते भी डाल दें। अब मिक्सर के जार को ठीक से बंद करके पपीते के पत्तों को ग्राइंड कर लें। अब मिश्रण को एक गिलास में निकाल लें। वहीं इसे बाद हम एक बाउल लें। इसके ऊपर कॉटन के साफ कपड़े की मदद से ग्राइंड किए गए पत्तों को छान लें। इससे पत्तों का सारा जूस बाउल में आ जाएगा। अब सूखा मिश्रण कपड़े से निकालकर फेंक दें। अब आपका जूस तैयार है। बड़ी ही आसानी से आप इस जूस को बना सकते हैं, और डेंगू से बचाव कर सकते हैं।