फिल्म ‘पठान’ को मिला FWICE का साथ,कहा फिल्मों के जरिए लाखों लोगों को मिलता है रोजगार

film 'Pathan
film 'Pathan

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) की फिल्म पठान(Pathan) रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म के गाने बेशरम रंग का जमकर विरोध किया जा रहा है। जगह-जगह फिल्म के सितारों के पुतले जलाए जा रहे हैं, पठान को बैन करने की मांग उठाई जा रही है। ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म पठान को फिल्म फेडरेशन का सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है।

जी हां हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के मुंबई दौरे पर रहे। जहां उन्होंने फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की और फिल्म इंडस्ट्री के कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की। इस मुलाकात के बीच सुनील शेट्टी ने बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को लेकर मुख्यमंत्री योगी से बॉयकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड करने की मांग की थी।

वहीं, अब FWICE (Federation of Western India Cine Employees) ने सरकार से बॉयकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड पर रोक लगाने की गुजारिश की है। यानि अब किंग ख़ान की मुश्किलें कम हो सकती हैं, और बॉयकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड से बॉलीवुड़ को छुटकारा मिल सकता है।

वहीं बीते साल में देखा गया कि बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्म को फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होना पड़ा। अब यही हाल पठान का भी हो रहा है। जिसपर FWICE का कहना है कि मूवीज से लाखों मजदूरों और टेक्नीशियंस की रोजी-रोटी जुड़ी होती है। बॉलीवुड और उसकी फिल्मों को बायकॉट करने की मांग का ट्रेंड उससे कमाने वाले लाखों लोगों की आर्थिक हालातों के लिए अच्छा नहीं है।

इतना ही नहीं FWICE ने उन सभी फिल्ममेकर का शुक्रिया अदा किया जो फिल्मों के जरिए लाखों लोगों को रोजगार देने में सहायता करते हैं। अब आने वाले समय में पता चलेगा कि क्या वाकई में बॉयकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड को रोका जा सकेगा या नहीं। या फिर ऐसे ही सोशल मीडिया पर बॉयकॉट बॉलीवुड का ट्रेंड चलते रहने से बॉलीवुड़ फिल्मों को फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होना पड़ेगा।