सलमान ख़ान के साथ काम करने को लेकर बोले Ram Charan बचपन का ये सपना पूरा हुआ

salman-khan-Birthday

सलमान खान अपनी अप्कमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’  को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का नया सॉन्ग ‘येंतम्मा’ रिलीज होते ही लोगों को काफी पसंद आ रहा है । इस गाने की सबसे खास बात ये है कि इस गाने  में सलमान खान के साथ साउथ सुपरस्टार्स राम चरण और दग्गुबाती वेंकटेश नजर आ रहे हैं। तीनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।  आपको बता दें कि इस गाने को अब तक करीब 43 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’  में राम चरण ने कैमियो किया है।

वहीं राम चरण ने सलमान खान के साथ डांस करने के अपने एक्सपीरियंस को एक छोटे बच्चे का सपना पूरा होने जैसी फीलिंग बताई है। ‘येंतम्मा’ में सलमान खान के साथ काम करते हुए उन्हें काफी अच्छा लगा। साथ ही राम चरण का कहना है कि “ये गाना एक ब्लास्ट है, ये सबसे अच्छे गानों में से एक है। आप लोग इस गाने का जश्न मनाने जा रहे हैं। एक छोटे बच्चे का सपना जो सच हो गया। इस गाने को करने में मजा आया। बहुत बहुत धन्यवाद सलमान भाई। लव यू सो मच

बता दें कि इस गाने को पायल देव ने कंपोज किया है और रफ्तार, विशाल ददलानी और पायल देव ने इस गाने को गाया है। गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद के हैं और गाने को कोरियोग्राफ जानी मास्टर ने किया है।

ये फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही सलमान खान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वी हैं, सलमान और पूजा के अलावा इस फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी और सिद्धार्थ निगम जैसे कई चेहरे नजर आने वाले हैं।