
सीरियल नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के शो के छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। साथ ही खबरों की मानें तो ये शो जल्द ही बंद भी हो सकता है। हालांकि, चैनल या एकता कपूर ने इस बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है। हाल ही में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस शो को अप्रैल में ही बंद किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी को एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये दिये जाते हैं।
शो की टीआरपी कम होने लगी है
वहीं नागिन 6 जब लॉन्च हुआ था कुछ अमेजिंग ट्विस्ट के कारण इसकी टीआरपी आसमान छूने लगी थी और बिग बॉस की विनर रह चुकी तेजस्वी प्रकाश शो के जरिए छोटे पर्दे पर छा गईं। यानि ये कहना गलत नहीं होगा कि शो ने तेजस्वी प्रकाश की फैन फॉलोइंग काफी हद तक बढ़ा दी थी। हालांकि बीते कुछ दिनों से शो की टीआरपी कम होने लगी है, जिसके चलते निर्माताओं ने फरवरी में शो को बंद करने का फैसला लिया था, मगर बाद में चैनल की तरफ से इसे एक महीने का एक्सटेंशन मिल गया था।