
मुंबई के जाम से बचने के लिए हेमा मालिनी भी मेट्रो में सफर करती नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने मेट्रो के सफर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दे, हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर अपनी मेट्रो जर्नी की काफी झलक शेयर की है।
फोटोज में एक्ट्रेस हेमा पिंक कलर की शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने हाथ में ब्लैककौर का बैग लिया हुआ है। इस सफर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ट्रैफिक जाम के कारण हुई असुविधा पर इन फोटोज के साथ मैसेज शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने लिखा- कि उन्हें कार से मुंबई के एक उपनगर दहिसर पहुंचने में दो घंटे लगे इसलिए उन्होंने कार की बजाय मेट्रो लेने का फैसला किया और टाइम पर डेस्टिनेशन पर पहुंच भी गई। वही आगे एक्ट्रेस ने कहा- मुझे आप सभी के साथ अपने यूनिक, वंडरफुल एक्सपीरियंस को शेयर करना चाहिए।
कार से दहिसर पहुंचने के लिए 2 घंटे का सफर तय किया, इतना थका देने वाला! शाम को तय किया कि मैं मेट्रो की कोशिश करूंगी, और OMG! क्या खुशी थी! सच है, हमें कंस्ट्रक्शन के दौरान मुश्किलें हुईं, लेकिन वर्थ इट! क्लीन, फास्ट और जुहू में 1/2 घंटे में पहुंच गई थी।
हेमा मालिनी के सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद थे। वीडियो में हेमा मालिनी मेट्रो में खाली जगह देखकर बैठ गईं। हालांकि, एक तरफ जहां कई सितारों को सिक्योरिटी गार्ड्स के होते हुए भी परेशानियों को भी झेलना पड़ जाता है, तो वहीं हेमा मालिनी के साथ भी हुआ, उनके साथ सेल्फी लेने की लाइन लग गई।
मथुरा की एमपी हेमा मालिनी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले खुद भी शेयर किया है। जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। यानि अब मेट्रो फिल्मी सितारों का भी सहारा बनती जा रही है।