क्या आप भी साबुन से धोते है चेहरा, तो हो जाए सावधान

soap shower Habits
soap shower Habits

अक्सर हम सभी साबुन लगाकर नहाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि साबुन हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह भी साबित होता है, जी हां  डर्मेटोलॉजिस्ट क् मुताबिक साबुन लगाने से हमें फायदे के साथ कई नुकसान भी होते हैं। यदि कोई व्यक्ति साबुन का ज्यादा इस्तेमाल करता है तो इससे त्वचा के ड्राई होने का खतरा बढ़ जाता है।

स्किन का पीएच लेवल (PH Level) गड़बड़ हो जाता है
साबुन का नेचर बेसिक यानी क्षारीय होता है। बार-बार साबुन स्किन पर रगड़ने से स्किन की नमी खो जाती है। ड्राई स्किन कई प्रकार की दिक्कतें पैदा करती है। आपको बता दें कि रोज साबुन लगाने से स्किन का पीएच लेवल (PH Level) गड़बड़ हो जाता है। इसके अलावा साबुन का इस्तेमाल स्किन के पोर्स को भी बंद करने का काम करता है। इसलिए अगर आपको भी अधिक साबुन के इस्तेमाल की आदत है तो आप इस आदत से बचें, और अपनी त्वचा को होने वाले नुकसान से बचायें।