अब मयूर विहार में ले सकेंगे, सागर रत्ना के खाने का जायका

Sagar Ratna opens a new outlet in Mayur Vihar, New Delhi

हाल ही में मयूर विहार में सागर रत्ना रेस्टोरेंट की शाखा खुली है। जहां पर आप साउथ इंडियन स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेगें। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट के अंदर आपको शांति भरा माहौल मिलेगा। जहां बैठकर आप सुकून से अपने खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। साथ ही आपको यहां कि सर्विस भी बहुत पसंद आयेगी, मयूर विहार मैट्रो स्टेशन से थोड़ी ही दूरी पर आपको ये
रेस्टोरेंट मिल जायेगा जहां आप अपने मनपसंद खाने का लुफ्त उठा सकते हैं।

दक्षिण भारतीय व्यंजनों की बेहद स्वादष्टि किस्में… खाने के शौकीन इस रेस्त्रां में आकर कई किस्मों के दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। ख़ासकर दक्षिण भारतीय व्यंजनों की बेहद स्वादष्टि किस्में, जिसमें-डोसा, वड़ा, इडली, उत्पम शामिल हैं, जो विशेष रूप से शुद्ध तेल और घी में पकाये जाते हैं।

चटनी, साम्बर और रसम में मसालों और अवयवों का सही अनुपात होता है, जो हर किसी को पसंद आता है। बात अगर यहां की थाली की करें तो इनमें भिन्न सब्जियों के मेल के संगम से मुंह में पानी लाने वाला कौम्बों भी उपलब्ध है, जिसके साथ अचार, मीठा दही और करारे पापड़ परोसे जाते हैं।

अमूमन अभी तक सागर रत्ना या अन्य रेस्टोरेंट में आपने सामान्य डोसों का आनंद ही लिया होगा, लेकिन अब सागर रत्ना मैं आप कई नये तरीके से बनाये गये डोसे खा सकते हैं। जिन्हें देखरकर आपके मुंह मैं पानी आ जायेगा। जिनमें बात अगर कुछ स्पेशल की करें तो इनमें-इडली चाट, चेट्टीनाड मसाला डोसा, वेजीटेबल चीज डोसा शामिल है ।

इडली चाट और चेट्टीनाड़ मसाला डोसा: जब कुछ चटपटा और ललीज खाने का मन करता है, तो चाट खाने का मन करता है। और यही वजह है कि सागर रत्ना की इडली चाट और वड़ा चाट देखते ही आप खुद को खाने से रोक नहीं पायेगें।  छोटे आकार की करारी इडली है, जिसे मीठे दही में डुबाया जाता है, इसको भुने और पीसे हुए जीरा, पुदीने की चटनी, इमली सोंठ की परंपरागत चटनी, बूंदी और अनार के दाने से सजाया जाता है।

वहीं चेट्टीनाट मसाला डोसा आपको काफी पसंद आयेगा। जो डोसा के मेल में ट्विस्ट है। इसे देसी घी और परंपरागत मसालों के पेस्ट से बनाया जाता है, जिसे माध्यम आकार के दो डोसा पर फैलाया जाता है और इस तरह यह दो अलग फ्लेवर का स्वाद देता है। ये डोसा तीन तरह के आलू भाजी और नारियल, लाल तथा हरी चटनी तथा गर्म सांभर के साथ परोसा जाता है।

वेजीटेबल चीज डोसा… यदि आप रोज-रोज एक ही तरीके काे डोसे  खाकर ऊब चुके हैं तो, आप यहां आकर लजीज और स्वादिष्ट वेजीटेबल चीज डोसा खाने का अदभुत आनंद ले सकते हैं। इस स्पेशल डोसे को फॉनड्यू स्टाइल क्रीम चीज के मेल के साथ पेश किया जाता है, जो शिमला मिर्च गाजर और प्याज से सजा होता है। इसमें शिमला मिर्च और गाजर, प्याज का जो मेल है, यह इसके स्वाद को और उत्तम बनाता है। असली दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजन सागर रत्ना की सुविज्ञता रही है। फिल्टर कॉफी से उठने वाला कॉफी का नया स्वाद एक और सुविज्ञता है, जो सागर रत्ना दक्षिण भारतीय घरों के पुराने निवासी के रूप में पेश करता है। यही नहीं, परंपरागत डबरा में परोसा जाना इस तैयारी के वास्तविक स्वाद  को निखारते हैं।

खाने की अन्य स्वादिष्ट विविधताएं…खाने की अन्य विविधताओं की बात करें तो यहां आपको साऊथ इंडियन थाली के अलावा नार्थ इंडियन थाली  भी  आपको यहां मिलेगी। जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकते है।  एक्जिक्यूटिव थाली और डीलक्स थाली का स्वाद मिलेगा। अगर कुछ ऑफर में पसंद करना चाहें तो आप उपमा मील कोम्बोस में उपमा कोम्बोस, मसाला डोसा कोम्बोस और रवा मसाला डोसा कोम्बोस को चुन सकते हैं। वडा की किस्मों का स्वाद लेना चाहें तो इसमें आपको मेदू वडा, दही वडा, इडली वडा, रस्म वडा और मसाला दाल वडा काफी पसंद आएंगें। यहां आपको स्नैक्स के रूप में वेजीटेबल पकौड़े, एसोरटेड पकौड़े और पनीर पकौड़े भी मिलेंगें। कुछ और स्पेशल में आप यहां कुछ खास, संगी-साथी, तंदूर से और राईस की विभिन्न किस्मों का आनंद ले सकते हैं। अन्य व्यंजनों में पूरी-भाजी के साथ कुर्मा, वेजीटेबल बिरयानी, राईस ऑफ दा डे की किस्मों का भी स्वाद ले सकते हैं। यहां आप चाइनीज खाना भी आप खा सकते हैं। , जिसमें सूप्स, स्टार्टर, मेन कोर्स, नूडलस और राईस शामिल हैं।

अगर आप स्वादीष्ट खाने के शौकीन हैं, तो देर किस बात की है पहुंच जाइये  मयूर विहार पांड़व नगर जहां पर आप सागर रतना  के स्वादीष्ट खाने का जायका ले सकते हैं। आप यहां मैट्रो से भी जा सकते हैं जो कि थोड़ी ही दूरी पर है।

Sagar Ratana, Sagar Ratana Mayur Vihar, Nand Kumar, Kalpana Chauhan
Meeting with Mr. Nand Kumar at Sagar Ratana Mayur Vihar, New Delhi
new outlet at Pandav Nagar, Mayur Vihar Ph-1, New Delhi.



2 Comments

Comments are closed.