
कोरोना के मामले अब देश की राजधानी दिल्ली में भी बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इमरजेंसी बैठक की, इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा और भी कई अधिकारी शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया गया, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार का अभी लॉकडाउन लगाने के बारे में विचार नहीं कर रही है। बता दें कि दिल्ली में अब 10,498 एक्टिव मामले हैं वहीं 11,036 लोगों की अब तक जान जा चुकी है. बता दें कि 8 दिसंबर के बाद एक दिन में आये ये सबसे ज्यादा नए मामले हैं, 8 दिसंबर को कोरोना के 3188 मामले रिपोर्ट हुए थे।
लेकिन अगर हालात बेकाबु हुए तो जनता से बातचीत करके ही लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जायेगा। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की यह चौथी लहर है । इस वाले पीक में हम देख सकते हैं कि केस बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। जो कि हम सबके लिये ये एक चिंता की बात है, लेकिन हमें घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार केस तो बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन पिछली बार से कम खतरनाक है, इस बार मौतें कम हो रही हैं। आपको बता दें कि बैठक की बात सुनकर दिल्लीवालों को लग रहा था कि कहीं फिर से लॉकडाउन ना लगा दिया जाये, लेकिन फिलहाल इस पर सरकार ने विचार नहीं किया है जो कि आम जनता के लिये राहत की खबर है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान बताया कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 3583 केस आए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बार फिर लोगों से हाथ साबुन से धोने और मास्क लगाने की अपील की, दिल्ली की जनता पर भरोसा दिखाते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि दिल्ली एक बार फिर कोरोना को मात देगी।