
अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय जिनकी मदद से आप मोटापे से निजात पा सकते हैं। तो चलिये जानिये कौन से टिप्स आजमा कर आप अपने बढते पेट को कंट्रोल कर सकते हैं।
1.गर्म पानी पीने की आदत बना लें, गर्म पानी ना सिर्फ आपके मोटापे को कम करने में मदद करता है, बल्कि सर्दी जुकाम जैसी परेशानियों से भी आपको बचाता है। अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी के सात करें। इससे आपका पाचन तंत्र को भी ठीक रखेगा।
2.नियमित रूप से व्यायाम करें. बेली फैट कम करने के लिये व्यायाम जरूरी है. ऐसे एक्सर्साइज का चुनाव करें जो आपकी कमर और बेली पर फोकस्ड हो।

3. चीनी से बनी चीजें खाने से मोटापा बढता है और नमक में भी सोडियम होता है, जो मोटापे की वजह बन सकता है। कई अध्ययन रिपोर्ट में ये पाया गया है कि चीनी युक्त खाद्य पदार्थों के अलावा, ज्यादा नमक का सेवन करने से भी मोटापा बढ़ता है।
4.सर्दियों में बार-बार कुछ खाने का मन होता है, . लेकिन जरूरी नहीं कि भूख लगने पर ही हो. कई बार शरीर में पानी की कमी होने पर भी ऐसा हो सकता है, इसलिये जब भी कुछ खाने का मन हो, पानी पी लें. पानी पीने के बाद भी अगर आपको भूख लगे तो खायें।
5.खाने में फाइबर आपके पाचन को ठीक रखता है, जिसकी वजह से मोटापा नहीं बढता और एसिडिटी पर भी कंट्रोल रहता है. इसलिये खाने में सीरियल फूड्स को शामिल जरूर करें।

6. ग्रीन टी पीने के कई सारे बेनिफिट होते हैं, और जब वजन घटाने की बात आती है तो ग्रीन टी का आता ही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्रीन टी के अर्क में कैटेचिन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो नैचुरल एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिससे पेट में जमे फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।