
Lips Care Tips: आज हम बताने जा रहे हैं कि आप कैसे अपने होंठों की देखभाल कर सकते हैं। क्योंकि कई बार हम अपने होंठों की उतनी देभाल नहीं करते जितनी की बाकी बॉडी पार्टस की करते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप भी पा सकते हैं खूबसूरत और पिंक लिप्स, तो चलिये जानते हैं।
इस तरह रखें अपने होंठों का ख्याल:
1. अगर आपके होंठ भी ड्राई रहते हैं तो इसकी वजह डिहाइड्रेशन हो सकती है, ऐसे में आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। दिन में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी पीने से न केवल डैड स्किन की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि ड्राई स्किन भी दूर हो सकती है।
2. ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के लिए आप अपने होंठों पर देसी घी या मलाई भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से न केवल होंठ गुलाबी नजर आ सकते हैं बल्कि डेड स्किन की परेशानी भी दूर होगी।
3. इसके अलावा आप अपने होंठों पर नारियल तेल से मालिश कर सकते हैं। बता दें कि नारियल का तेल डेड स्किन की परेशानी को दूर करने में मदद करता है।
4. एलोवेरा जेल को कई ब्यूटी प्रोडक्स में इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने होंठों को खूबसूरत बनाने के लिये एलोवेरा जेल को हर रोज अपने होंठों पर लगायें। ऐसा करने से आपके होंठों को अच्छा मॉश्चराइजर मिलता है, जिससे आपके होंठ ड्राई नहीं होते और फटते नहीं हैं। ये एक आसान नुस्खा है जिसे करने से आप पा सकते हैं खूबसूरत होंठ । तो ये थे कुछ घरेलु नुस्खे जिनकों अपनाकर आप पा सकते हैं खूबसूरत और गुलाबी होंठ।