Box Office Collection:पहले ही दिन ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने किया इतने करोड़ की कलेक्शन

Gangubai Kathiawadi Box Office Collection: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है।  इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)  ने किया है।फिल्म में आलिया और अजय देवगन (Ajay Devgn) नजर आने वाले हैं। वैसे तो ये फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटौर चुकी है। फिल्म को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में डब तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ किया गया है।

 वहीं अगर बात की जाये गंगूबाई काठियावाड़ी का पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म ने पहले ही  दिन करोड़ों की कमाई की है। गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई पर आधारित है। वहीं फिल्म में आलिया और अजय के साथ विजय राज, सीमा पाहवा और शान्तनु माहेश्वरी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

पहले दिन का  बॉक्स कलेक्शन 9.50-10 करोड़

 ‘गंगूबाई काठियावाड़ी पहले दिन का  बॉक्स कलेक्शन 9.50-10 करोड़ के आस-पास है।बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी ने लगभग 25 प्रतिशत की ओपनिंग की जो कि कोरोना काल के बाद ऐसी ओपनिंग को अच्छा माना जा रहा है।