
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान हो चुका है और अब पांचवे चरण के चुनाव को लेकर चुनावी ब्यार बह रही है पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर कल रविवार, 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। आपको बता दें कि पांचवें चरण में 692 उम्मीदवारों का आमना सामना होने वाला है। मतदान कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे डाले जायेंगे।
पांचवें चरण में इन जगहों पर होगेें मतदान:
पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान किया जाना है। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं की ने बयानबाजी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जी हां अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद सीएम वापस गोरखपुर चले जाएंगे. हम परिवार वाले लोग हैं, परिवार में जाते हैं तो कुछ लेकर जरूर जाते हैं. मैं मुख्यमंत्री (योगी) को याद दिलाना चाहता हूं कि वे अपने गुल्लू के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं. जो गुल्लू गोरखपुर में इंतजार कर रहा है, यहां से जाएं तो बिस्किट जरूर लेकर जायें।
अयोध्या में अखिलेश यादव का रोड शो:
आपको बता दें कि शुक्रवार को अयोध्या में रोड शो करने के बाद अखिलेश यादव सीधे हनुमान गढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। पूजा करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि काफी दिनों बाद हनुमान गढ़ी आने का मौका मिला है, मुझे आशा है कि आने वाले वक्त में हम जनता को उस रास्ते पर ले जाने की कोशिश करेंगें।