आंवले के जूस से पायें हेल्दी स्कीन, अपनाए ये टिप्स

amla-ke-fayde
amla-ke-fayde

Benefits of amla: आंवला को कई औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। आंवला कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद Vitmin-C आपको फिट रखने में मदद करता है। बता दें कि अगर आप आंवले को अपनी डाइट में रोजाना शामिल करते हैं तो कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स आपको मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं आंवले के जूस के फायदे। आंवला कसैला होता है लेकिन इसका जूस अमृत से कम नहीं है, इसके सेवन से पाचनशक्ति मजबूत होती है,साथ ही पेट के अल्सर में भी ये फायदा करता है।

आंवला  जूस पीने के फायदे- आंवला में Vitmin -c की मात्रा भरपूर होती है। आंवले का स्वाद खट्टा, कड़वा और कसैला होता है, लेकिन इसमें अनगिनत फायदे छिपे हैं। लोग आंवला कच्चा खाते हैं। आंवले का अचार, चटनी, मुरब्बा लोग बनाकर खाते हैं। साथ ही इसका जूस भी निकाल कर पीना बेहद हेल्दी है। स्वाद में कसैला और खट्टा होने के कारण इसे कच्चा खाने की बजाय जूस पीना ज्यादा आसान है। कई तरह के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिंस से भरपूर आंवले के जूस पीने के फायदे (Amla Juice Benefits) होते हैं। यहां जानें इसके फायदे। खाली पेट आंवले का जूस पिते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने में मदद मिलती है। इसके अलावा वजन घटाने में भी मदद करता है।

आंवला लिवर को हेल्दी रखता है– अगर आप चाहते हैं कि आप लिवर रोगों से बचे रहें तो आप अपनी डाइट में आंवला या इसका जूस शामिल कर सकते हैं। आंवले का जूस पीने से लिवर फंक्शन में सुधार होता है. आंवले का रस एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है. इसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लीवर के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं।

पाचन तंत्र करें मजबूत– कुछ शोध से पता चलता है कि आंवले का रस पाचन स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान कर सकता है. आंवला में एंटीडायरियल प्रॉपर्टीज होती हैं और यह मांसपेशियों की ऐंठन को रोक सकती हैं। इससे पेट में मरोड़, ऐंठन, क्रैम्प की समस्या भी ठीक हो सकती है तो आपके घर में किसी को भी डायरिया हो, इसका सेवन कर सकते हैं। आंवले का एक्स्ट्रैक्ट पेट में होने वाले अल्सर को भी ठीक कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं।

किडनी और बालों की करे देखभाल – यदि आप आंवले का जूस पीते हैं तो इससे आपकी स्किन, बाल से लेकर किडनी भी हेल्दी रहेगी। आंवले के रस में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। शोध से पता चलता है कि यह किडनी के स्वास्थ्य में सहायता कर सकता है।

वजन कम करे– जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए आंवले का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। तो आप भी अपनी डाइट में आवंले को शामिल कर सकते हैं। और हेल्दी लाइफ अपना सकते हैं।