लायंस क्लब दिल्ली वेज ने किया आयोजित गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह

लायंस क्लब दिल्ली वेज ने नेहरू आदर्श प्राथमिक विद्यालय में भारतीय गणतंत्र दिवस आज शनिवार सुबह स्कूल परिसर में मनाया।
स्कूल के अध्यक्ष लायं गौरव गुप्ता के साथ कोषाध्यक्ष श्रीमती रितु गुप्ता, बीकानेरवाला से श्री नवरतन अग्रवाल, सोनीपत से मानवाधिकार के सदस्य श्री राज सिंह और सिंह विकास जैन ने इस अवसर पर स्वागत किया।


मुख्य अतिथि द्वारा किया गया फ्लैग होस्टिंग। प्राचार्य श्री राकेश कुमार ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। शिक्षकों ने सीमित संसाधनों के साथ वास्तव में कड़ी मेहनत की थी। श्री राज सिंह और श्री नवरतन अग्रवाल द्वारा छात्रों को बहुमूल्य टिप्स दिए गए। सभी छात्रों को दिया गया गोपाल 56 और बीकानेरवाला का जलपान।