उज्ज्वला योजना एक धोखा: पंडित जगदीश शर्मा

कांग्रेस के जुझारू नेता व राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्टीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने उज्ज्वला योजना को महिलाओ के साथ धोखा करार दिया है ।

Image result for ujjwala yojana

उन्होंने कहा की बीजेपी ने उज्जवला योजना के बलबूते पहले यूपी और फिर 2019 में केंद्र की सत्ता हासिल कर ली । जिस योजना को महिलाओ के लिए वरदान कहा गया और गरीबो का मसीहा बताया गया उस योजना की आज पोल खुल चुकी है । देश में कई ऐसे मामले सामने आये हैं जहाँ महिलाओ को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिला लेकिन उनके नाम डिलीवरी कर दी गई है ।

Image result for ujjwala yojana

अब अगर एक या दो महिलाओ के साथ ऐसा होता तो उसे गलती कहा जाता लेकिन देश में ऐसे हजारो मामले सामने आये हैं । मतलब दाल में कुछ काला नहीं पूरी दाल ही काली है ।

Image result for pandit jagdish sharma

पंडित जगदीश शर्मा ने कहा की उज्ज्वला का गैस कनेक्शन फ्री नहीं है इसके लिए लोन चुकाना पड़ता है । उन्होंने कहा की उपभोक्ता को नहीं पता की 1600 रूपये का लोन सब्सडी की रकम से वसूला जायेगा । पूरा लोन चुकाने तक बिना सब्सिडी 760 रूपये का सिलिंडर लेना होगा । अब गरीब महिलाये महंगी गैस नहीं ले पा रही और उन्हें सरकार की तरफ से केरोसिन भी नहीं मिल पा रही तो ऐसे में वह चुलाह जलाने के लिए मजबूर हो रही हैं ।

Image result for ujjwala yojana

पंडित जगदीश शर्मा ने कहा की यह हर उस गरीब महिला के साथ अन्याय है जो यह आस लगा रही थी की एलपीजी सिलिंडर लेने के बाद उसे धुएं से मुक्ति मिल जाएगी । उन्होंने कहा की मोदी सरकार सिर्फ देश को गुमराह करती है काम कुछ नहीं करती । अब दिल्ली की महिलाये आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावो में इन गुमराह और झूठ बोलने वाली ताकतों को सबक सिखाएंगी ।