प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला बॉलीवुड़ का साथ देखें वीडियो

Image result for पीएम मोदी के सपोर्ट में आए बॉलीवुड सितारे, फैंस से की यह अपील

जैसा कि हम सबको पता है कि कोरोना का कहर जारी है. हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है यहां तक कि  बीते कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना को लेकर देश को संबोधित किया है और साथ ही कुछ दिन घर से रहकर काम करने की अपील की उन्होनें आने वाले 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन किये जानें की अपील भी की।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को बॉलीवुड़ का काफी साथ मिल रहा है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो जारी कर अपने फैन्स से सुरक्षित रहने के लिए कहा है. इसी के साथ कार्तिक ने देश की जनता की उन आदतों का भी बड़ी सख्ती से जिक्र किया है, जिसका कोई पालन करने में विश्वास नहीं करता. कार्तिक ने एक वीडियो में कहा है कि ‘हमें भी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा तभी कोरोना पर जीत मिलेगी।

Image result for kartik aryaan photo

इसी के साथ कार्तिक आर्यन ने आगे कहा कि ‘इटली के लोगों ने भी वीडियो जारी कर कहा था कि उन्होंने शुरू में बहुत सारी गलतियां की हैं और आज स्थिति ये आ गई है कि वायरस पर कंट्रोल पाना काफी मुश्किल हो गया है.’ इस समय कार्तिक के फैन्स भी उनके वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को लगातार शेयर भी किया जा रहा है।

Image result for kartik aryaan photo

बता दें कि कोरोना के चलते कई फिल्मों की रिलीज को रोक दिया गया है, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री भी कोरोना से लड़ने को पूरी तरह तैयार है, और कई स्टार्स हैं जो शूटिंग छोड़ घर में बैठे हुए हैं।

ऐसे में हमें भी चाहिये कि हालात बिगड़े ना इसके लिये  जरुरी हो तभी घर से बाहर निकलें ताकि जल्द से जल्द इस बिमारी से निजात पाया जा सके।