
आज हम बात करने वाले हैं ऐसी जगहों की जो कि किसी जन्नत से कम नहीं हैं, और इसके लिये आपको विदेश नहीं जाना पड़ेगा बल्कि भारत में रहकर ही आप इन जगहों की खूबसूरती का नजारा ले सकते हैं। तो चलिये जानते हैं इन जगहों के बारे में।


अगर आप हरियाली भरे पहाड़ों की सैर करना चाहते हैं तो आप हिमाचल प्रदेश की मंडी जा सकते हैं.जहां आपको स्कॉटलैंड जैसा नजारा देखने को मिलेगा। यहां कि प्राकृतिक सुन्दरता को देखकर आप इस जगह के दीवाने हो जाएंगे.साफ-सुथरे और सुंदर आइलैंड देखकर आपको महसूस होगा कि आप स्कॉटलैंड में घूम रहे हैं।


वहीं अगर आप थाईलैंड जानें की इच्छा रखते हैं तो लेकिन बजट की वजह से नहीं जा रहे हैं तो आप भारत के अंडमान एंड निकोबार द्वीप जाकर थाईलैंड का मजा ल सकते हैं,यहां के नजारे और वाटर स्पोर्ट्स आपका दिल जीत लेंगे।

क्या आप जानते हैं कि सिक्किम में 17,100 फीट ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंग्मार लेक दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है. यहां की अलौकिक खूबसूरती देखने विदेश से लोग आते हैं.इस लेक की खूबसूरती देखने के बाद आप आइसलैंड के Jokulsarlon Lake को भूल जायेंगे।

अगर हम बात करें केरल के मुन्नार की खूबसूरती के बारे में तो यकीन मानें ये बगान आपका दिल जीत लेंगे, कि आप बार-बार वहां जानें की इच्छा रखेंगे, यहां कई आकर्षक चाय के बागान हैं जो मलेशिया के बागानों से भी ज्यादा सुंदर हैं।


अगर आप ऑस्ट्रेलिया जैसी खूबसूरती देखना चाहते हैं वो भी कम बजट में तो आपको ऑस्ट्रेलिया जानें की कोई जरुरत नहीं आप भारत में ही इसका लुफ्त उठा सकतें हैं, जी हां आस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती का नजारा आप लद्दाख में भी देख सकते हैं. लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वहां की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी।
अगली बार हम आपको ऐसी ही कुछ और खूबसूरत जगहों के बारे में बतायेंगे. जहां जाकर आप सैर सपाटा कर सकते हैं.
Written By: Kalpana Chauhan