आलोक कौशिक को ‘योग दिवस 2020’ के लिए सीकर का डिस्ट्रिक्ट ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया

सीकर के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक आलोक कौशिक को इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 के लिए सीकर का डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है lसूर्या फाउंडेशन एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन द्वारा इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की “योग अपनाओ इम्यूनिटी बढ़ाओ” रहेगी । कोरोना संकटकाल के चलते इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव चला कर मनाया जाएगा।
इस बार इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन द्वारा कोऑर्डिनेटर द्वारा ब्लॉक कन्वीनरो की नियुक्ति की जाएगी ।ब्लॉक कन्वीनर एक गूगल लिंक के माध्यम से योग परिवारों का रजिस्ट्रेशन करेंगे ।जिससे घर-घर तक योग को पहुंचाने की मुहिम इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन द्वारा चलाई जा रही है वह सफल हो आईएलओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार की कमेटी में सदस्य डॉ अनंत बिरादर द्वारा आलोक कौशिक की नियुक्ति की गई । कौशिक पिछले 4 वर्षों से सीकर जिले में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समिति सीकर के सह प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं और जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा दो बार विशेष पुरस्कार से भी पुरस्कृत हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के रूप में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।