
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत में लोग तीखा खाना काफी पसंद करते हैं. और आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही तीखी मिर्च के बारे में जो कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कि लिस्ट में अपना नाम शामिल करा चुकी है. तो देर किस बात कि है चलिये जानते हैं छोटी सी दिखनी वाली इस तीखी मिर्च का राज.

जी हां इस मिर्च का नाम है ‘कैरोलीना रीपर’, जो कि अमेरिका में उगाई जाती है. देखने में तो ये मिर्च कुछ-कुछ शिमला मिर्च की तरह ही दिखती है. आपको बता दें कि ये मिर्च अपना नाम ‘दुनिया की सबसे तीखी मिर्च’ के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुकी है. वैज्ञानिकों की मानें तो आज तक इतनी तीखी मिर्च दुनिया में कभी कहीं नहीं हुई, जितनी कि ‘कैरोलीना रीपर’ है. बता दें कि साल 2012 में दक्षिणी कैरोलीना की विनथ्रॉप यूनिवर्सिटी ने इस मिर्च के तीखेपन की जांच की थी, जिसमें 15,69,300 एसएचयू यानि स्कोवील हीट यूनिट पायी गई थी

क्या आप जानते हैं कि किसी भी चीज के तीखेपन को एसएचयू में ही मापा जाता है. एसएचयू जितना ज्यादा होता है, तीखापन भी उतना ही ज्यादा होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम मिर्च का एसएचयू 5000 के करीब होता है, लेकिन इस मिर्च का एसएचयू इतना ज्यादा है कि शायद ही कोई इंसान इसे खा सके. आपको साल 2018 की एक घटना के बारे में बताते हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने मिर्च खाने की प्रतियोगिता में भाग लिया था और उसने दुनिया की सबसे तीखी मिर्च इतनी ज्यादा खा ली थी कि उसके सिर में तेज दर्द होने लगा था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा गया.
‘कैरोलीना रीपर’ से पहले भारत की ‘भूत जोलकिया’ को दुनिया की सबसे तीखी मिर्च में शामिल किया जाता था. ‘भूत जोलकिया’ को साल 2007 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था. और इसकी खेती असम, नगालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों में की जाती है।

तो देखा आपने मिर्च भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम लिखवा चुकी हैं .आपको ये जानकारी कैसी लगी आप हमें कॉमेंट करके बता सकते हैं.