केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायुसेना स्थल हिण्डन मे वार्षिक क्रीड़ा उत्सव संग संविधान दिवस का सफल आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय
केन्द्रीय विद्यालय

गाजियाबाद जनपद के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायुसेना स्थल हिण्डन मे वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का सफल आयोजन समपन्न हुआ।शुभारंभ विद्यालय के संगीत बैंड  के देशभक्ति गीत और खेलो इंडिया गीत से श्रीमति सुषमा त्यागी के मार्गदर्शन मे  हुआ।

इस बैंड की खासबात यह थी कि  विद्लय के पूर्व छात्र रिंकू जी की सभी प्रस्तुतियों ने वहाँ उपस्थित सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।  चक दे इण्डिया और भारत माता की जय से समपूर्ण क्रीड़ा स्थल गुंजायमान हो गया। मुख्य अतिथि का स्वागत मुख्य अध्यापिका ममता सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमति शिल्पी सिंह के द्वारा समृद्धि का प्रतीक  पौधा प्रदान कर किया गया ।

यह एक सुखद संयोग ही था कि संविधान दिवस भी आज हीं थासंविधान दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर, प्राचार्या श्रीमति  शोभा ने क्रीड़ा स्थल पर उपस्थित सभी छात्रों, शिक्षकों एवम अभिभावकों को संविधान दिवस का महत्व और संवैधानिक मूल्यों को  बताया  साथ ही  संविधान की शपथ भी दिलवाई।जिसमे विद्यालय के छात्र आर्यन द्वारा प्रस्तावना का वाचन सराहनीय रहा । 

मुख्य अतिथि के कर कमलों से कार्यक्रम की पहली दौड़ जो कक्षा प्रथम के छात्रों की थी का  शुभारंभ हुआ।यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का मैसकाट *अप्पु* था पचास मीटर ,सौ मीटर ,रिले दौड़  ,जलेबी दौड़,बोरा दौड़,मेंढ़क दौड़,सहित कुल पचास तरह के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमेँ विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के लगभग पाँच सौ छात्रों ने भाग लिया।

सभी छात्र अति उत्साहित और प्रसन्न थे।कार्यक्रम प्रभारी  सतीश सिऱोहा के अनुसार कोरोना नियमों का पालन करते हुए बच्चे तैयारी बहुत दिनों से कर रहे थे,जिसका परिणाम कार्यक्रम की सफलता के रुप मे देखा गया। छात्रों का उत्साह  और प्रसन्नता देखने लायक था।कार्यक्रम की कमेंट्री अंजुबाला त्रेहन और कुमुद रंजन ने बडे़ मोहक ढंग से किया।

कार्यक्रम का समापन विजेताओं को  प्राचार्य, उपप्राचार्य एवम मुख्य अध्यापिका द्वारा मेडल पहना कर किया गया।उपप्राचार्य श्री एस के शर्मा ने  धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  सभी को कार्यक्रम के सफलता की बधाई दी और सभी शिक्षकों एवम छात्रों के खेल भावना और समूह मे कार्य करने की अद्वितीय क्षमता की सराहना की।