दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक इनमें से दो लोग पॉजिटिव आये हैं, जबकि, अन्य के जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से बताये जा रहे हैं।
दिल्ली में शुक्रवार को ‘ओमिक्रॉन’ संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, गुरुवार तक LNJP में 8 मरीज भर्ती थे. सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। वहीं राजस्थान के जयपुर में भी शुक्रवार को एक ही परिवार को पांच लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये । परिवार का कहना है कि उनके रिश्तेदार दक्षिण अफ्रीका से भरत आए थे। फिलहाल इन लोगों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। साथ ही सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि कर्नाटक में नए वेरिएंट के दो संभावित मामले सामने आये हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था, ‘दो लोग कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं। एक व्यक्ति की उम्र करीब 66 वर्ष है और दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है, वह वापस चला गया है। वहीं एक 46 वर्षीय डॉक्टर है लेकिन उसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
कोविड-19 के नए वेरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी, जिसके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन को 24 नवंबर को जानकारी दी। WHO के मुताबिक इस नये वेरिएंट को कंसर्न बताया जा रहा है। इसके अलावा कई देशों ने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी देशों में यात्राओं पर रोक लगाने का फैसला किया है। भारत में भी सरकार नए वेरिएंट पर अलर्ट मोड पर काम करती नजर आ रही है।