
कोरोना (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) ने कोहराम मचा दिया है। देश में अब सात महीनों के बाद एक लाख से भी ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं। जिसे देखते हुए राज्य सरकारें अपने स्तर पर कड़े कदम उठा रही हैं।
नाइट कर्फ्यू (Night Curfew), वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) के साथ ही कई सार्वजनिक स्थलों को बंद किया जा रहा है। वहीं मथुरा (Mathura) का बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Ji Temple) में दर्शनों को लेकर भी नियम बनाये गये हैं। ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके। इसके लिये अब बांके बिहारी जी (Banke Bihari Ji Temple) में दर्शन करने के लिए आरटीपीसीआर (RT-PCR) की रिर्पोट साथ लेकर जानी होगी। तभी आप दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर की प्रशासक एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अर्चना सिंह ने मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग और जिले के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना जरुरी होगा।मंदिर के वरिष्ठ प्रबंधक मुनीष शर्मा ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि कोविड- 19 के बढते मामलों के मद्देनजर ऑनलाइन पंजीकरण के जरिये श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के आदेश दिए गए हैं।