अनोखी खूबसूरती का हब है राजधानी दिल्ली

प्रकृति की गोद में लहराते पंजाब के बाद आज बात करते हैं, देश की राजधानी दिल्ली की। दिल वालों का शहर दिल्ली अपनी खूबसूरती के लिए देशभर में प्रसिध्द है।

Image result for LAL KILA IMAGES

यह राजधानी दिल्ली की ही चमक है जो हर वर्ष यहाँ देश भर से लोग दिल्ली की खूबसरती को आँखों में बसा अपने घर जाते हैं।

Image result for INDIA GATE tourist place

बात चाहे दिल्ली के शहीदों को समर्पित गेट इंटिया गेट की हो या ऊँची मिनार कुतुब मिनार की यहाँ की खूबसूरती के चर्चे देश भर ही नहीं विदेशों में भी हैं।

Related image

अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली के बाहर भी रहते हैं तो एक बार दिल्ली की खूबसूरती को जी लेने का मन बना ही लीजिए। देश का दिल कही जाने वाली दिल्ली में वैसे तो एक से बढ़कर एक जगहें हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा कुतुब मिनार, इंडिया गेट,  चिड़ियाघर, लाल किला के विषय में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन यहाँ इनके अलावा भी एक से बढ़कर एक घूमने को मिलती हैं। तो चलिए हैं दिल्ली की एक सैर पर-

सभी धर्मों के धार्मिक स्थान बढ़ाते हैँ दिल्ली की खूबसूरती

अगर आप धार्मिक स्थानों पर घूमने के शौकीन हैं तो दिल्ली आपका दिल से स्वागत करती है। यहाँ आपको अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाने वाले हर धर्म से जुड़ें मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे और चर्च घूमने के लिए मिलते हैं।

Image result for AKSHARDHAM BEAUTIFUL hd images

वैसे तो मंदिरों की दिल्ली में भरमार है।

Related image

लेकिन कुछ फेमस मंदिरों में अक्षरधाम मंदिर, बिरला मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर, छत्तरपुर मंदिर, इस्कोन टेम्पल, कालका जी मंदिर और सबसे लोकप्रिय लोटस टेम्पल आपका मन लुभा सकते हैं।

Image result for jama masjid hd images

मस्ज़िद में दिल्ली में पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्ज़िद और निज़ामुद्दीन की दरगाह आपको खूसबूरत जगहें दिल्ली में मिलती हैं।

Related image

गुरूद्वारे में लोकप्रिय बंग्ला साहिब गुरूद्वारा और रकाब गंज आपको सेवा करने का भी अवसर देता है।

Related image

वहीं अगर कुछ पल ज़ीजस के चर्च में शांति से बिताने चाहते हैं तो यहाँ के लोकप्रिय कैथेड्रल चर्च में बीता सकते हैं।

स्मृतियों में बने म्यूज़ियम सजते हैं दिल्ली में

यदि आप दिल्ली में घूमने आते हैं तो यहाँ आपको एक से बढ़ कर एक म्यूजियम देखने को मिल जाएंगें।

Related image

लोकप्रिय म्यूज़ियम में आप देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की स्मृति में बना गाँधी स्मृति म्यूज़ियम में जाकर बापू के विषय में अपने ज्ञान को एक नई राह दे सकते हैं।

Image result for NEHRU MUSEUM IN DELHI hd images

वहीं नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम जो कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की स्मृति में बनाया गया है, की खूबसूरती को करीब से निहार सकते हैं।

Related image

इसके अलावा इंदिरा गाँधी मेमोरियल म्यूज़ियम में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री की यादों  ताज़ा कर सकते हैँ।

मुगलों की यादें आज भी बसती दिल्ली के कोने-कोने में  

Image result for HUMAYUN TOMB IN DELHI hd images

राजधानी दिल्ली मुगलों के समय का एक लोकप्रिय गढ़ हुआ करता था। यहाँ आज भी मुगलों के एक से एक मकबरे मुगलों की यादों को ताज़ा कर देते हैं। मुगलों के मकबरों में सबसे लोकप्रिय हुमांयू का मकबरा अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

Image result for LODHI GARDEN DELHI hd images

इसके अलावा यहाँ सफदरजंग का मकबरा, लोधी गार्डन में स्थित मकबरे, पुराना किला लोकप्रिय घूमने की जगहें दिल्ली में स्थित हैं।

राजधानी दिल्ली अनोखी खूबसूरती का हब

Image result for GARDEN OF FIVE SENSES hd images

अपनी अनोखी खूबसूरती को समटे दिल्ली के दिल में बसती हैं दिल्ली की अनोखी जगहें।

Image result for KINGDOM OF DREAMS hd images

इनमें आप दिल्ली हाट, नेशनल रेल म्यूज़ियम, किंगडम ऑफ ड्रीम्स, प्रगति मैदान, गार्डन ऑफ फाइव सेंसस, जन्तर-मन्तर और राज घाट, नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूज़ियम, नेशनल सांइस म्यूज़ियम, मुगल गार्डन को घूमने के लिए चुन सकते हैं।