आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में वह घड़ी चल रही है जब 10 देशों के महामुकाबले में भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों की टीम रैकिंग तालिका में नम्बर 1 पर चल रही है।

भारतीय ऱण के शेरों की हुंकार का डंका जहाँ पिछले मैच में श्रीलंका को हरा जीत के साथ बजा था, वहीं दूसरे ओर ऑस्ट्रेलिया टीम को मिली हार ने भारतीयों को नम्बर 1 पायदान पर खड़ा कर दिया था।

यह सभी के लिए एक यादगार पल बन गया जब सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम ने बढ़िया प्रदर्शन दिखा ऑस्ट्रेलिया से नम्बर 1 की रैकिंग को लेकर अपने नाम करवा लिया।

आज भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों का सेमीफाइनल में मुकाबला कीवियों यानि रैंक पर चौथे स्थान की क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड से है। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में होने वाला आज का मैच सभी के लिए रोमांचकारी होने वाला है।

विशेषकर भारतीयों के लिए है। लगभग सभी अखबारों की हेडलाइनें आज यही हैं कि मैनचेस्टर ग्राउंड में होने वाले मैच में आज स्टेडियम भारतीय दर्शकों से ही खचाखच भरा रहने वाला है। आखिर हो भी क्यूं ना भारत एक क्रिकेट प्रेमी देश जो ठहरा।

यहाँ बात रोहित के शतक की हो या बुमरा के विकेट लेने की हर भारतीय टीवी पर मैच देखते ही खुशी से उछल ही पड़ता है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 45 मैंचों के बाद सेमीफाइनल में पहुंची टीमों के बीच मुकाबले का आज पहला दिन है।

जिसमें भारतीय शेर कीवियों से भिड़ेगें। अब तक हुए 9 मैंचों में भारत का प्रदर्शन प्रसंशनीय रहा है। 9 में से 7 मैचों में जीत हासिल कर भारतीय खिलाड़ी रैंकिग के पहले पायदान पर खड़े हैं।

इस बात में भी कोई शक नहीं कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 मेंव भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतर प्रदर्शन के पीछे रोहित शर्मा के शतकों और बुमरा,शम्मी, चहल के द्वारा लिए गए विकेटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुल मिलाकर इस बार भारतीय ओपनर्स खिलाड़ियों का दमखम मैदान में देखने को मिला।

टीम के बीच अच्छा तालमेल भी भारतीय जीतों के पीछे एक बड़ी वजह रहा है। विराट कोहली की मार्गदर्शन और धोनी के विकेट कीपिंग ने भारतीय टीम के जज़्बे को बरकरार रखने में भूमिका निभाई।

वहीं आज का मैच हर किसी के लिए रोचक होने वाला है। बात अगर न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम की, की जाए तो कीवियों ने 9 में से 5 मैचों में जीत अपने नाम की है।

कीवियों के पास भी आज मैदान में कई ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी पर ही अपना बेहतर सिक्का आज़माते हैं।

हालांकि जीत के लिए आज भी, पुराने रिकॉर्डों को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई पड़ता है, लेकिन फिर भी भारतीय टीम की किसी भी कमज़ोरी को भारी पड़ना आज के लिए ठीक नहीं होगा।

यदि आज के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम अच्छा प्रदर्शन दिखा पाती है तो वह फाइनल में जीत की एक बड़ी दावेदार टीम मानी जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि शहंशाओं की बादशाहत आज मैदान में अपना क्या कमाल दिखा पाती है।