हाल ही में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। गौरतलब है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा अप्रैल महीने में होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 के चलते पुरस्कारों की घोषणा की तारीख आगे खिसका दी गयी थी।

66वें फिल्म पुरस्कार में बॉलिवुड फिल्म अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के अवार्ड से नवाज़ा गया। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म अंधाधुन में बॉलिवुड एक्टर आयुष्मान खुराना मेन लीड में नज़र आए थे।
फिल्म में आयुष्मान का किरदार एक अंधे व्यक्ति का था। संस्पेंस और थ्रीलर वाली इस फिल्म में खूबसूरत बॉलिवुड एक्ट्रेस तब्बू भी मुख्य किरदार में नज़र आयी थीं। आयुष्मान खुराना को इस फिल्म् के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया।

वहीं साल की बेहतरीन फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के एक्टर विकी कौशल को भी बेस्ट एक्टर का अवार्ड फिल्म के लिए दिया गया। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में बेस्ट सांउड डिजाइनर का अवार्ड बिश्वदीप चटर्जी को दिया गया।

बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का अवार्ड फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली के नाम रहा। वहीं पद्मावत फिल्म के ही घूमर गाने को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवार्ड के लिए चुना गया।

पहाड़ी वादियों की खूबसूरती वाले राज्य उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड दिया गया। आवाज़ में मिठास के लिए बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवार्ड अरिजीत सिंह के नाम रहा।

अरिजीत को यह अवार्ड फिल्म पद्मावत में बिनते दिल गाने के लिए दिया गया। बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड बिंदू मालिनी को नाथीचरामी कन्नड़ फिल्म के लिए दिया गया।
![]()
बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड अमित शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म बधाई हो को दिया गया। बता दें बधाई हो में भी बॉलिवुड एक्टर आयुष्मान खुराना नज़र आए थे। फिल्म में आयुष्मान की एक्टिंग को दर्शकों की काफी सराहना भी मिली थी।

पारंपरिक सोच को पीछे छोड़ते हुए नए मुद्दे पर आधारित फिल्म पैडमैन को सामाजिक मसलों की बेस्ट फिल्म से सम्मानित किया गया। यह फिल्म आर. बाल्कि द्वारा निर्देशित की गयी थी। फिल्म में मुख्य किरदार बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार, खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर और राधिका आप्टे ने निभाया था।

बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्ट आदित्य धर को दिया गया। बेस्ट उर्दू फिल्म का अवार्ड कश्मीर आधारित फिल्म हामिद को दिया गया। फिल्म के निर्देशक ऐजाज खान थे।

बेस्ट डॉयलोग का अवार्ड बंगाली फिल्म तारीख के नाम रहा। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर का अवार्ड इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह और अर्चना राव को तेलुगू फिल्म महानती के लिए दिया गया।बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड हेलारू गुजराती भाषा में बनी फिल्म को दिया गया।

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के अवार्ड से सुधाकर रेड्डी यकंती को फिल्म नाल(मराठी) के लिए नवाज़ा गया।
बता दें फीचर फिल्मों को 31 श्रेणियों में नेशनल अवार्ड दिए गये हैं।