फिल्म की दुनिया मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है। यानि फिल्मों के पर्दों पर सजते दृश्य हों या ऊंची ईमारतों का शहर दोनों ही रूपों में महाराष्ट्र राज्य की यह राजधानी खूब सजती है।

देश की आर्थिक मामलों की राजधानी मुंबई में अनोखे टैलेंट को सपनों की उड़ान मिलती है तो भीड़ भरी यह नगरी मुंबई केवल फिल्मी सितारों की अभिनय से ही नहीं जगमगाती बल्कि यहाँ घूमने के लिए कई जगहों की खूबसूरती से भी जगमगाती है।
![]()
शहर की खूबसूरती में बीच के सुंदर दृश्य हों या आसमान को छूती ऊंची ईमारतें आपका मन मोह ही लेती हैं। तो चलिए आज इसी सपनों की नगरी की खूबसूरत जगहों से आपका परिचय करवाते हैं-

गेटवे ऑफ इंडिया- गेटवे ऑफ इंडिया को भारत का द्वार कहा जाता है। मुंबई घूमने आए पर्यटक गेटवे ऑफ इंडिया की खूबसूरती को अपनी आँखों में बसा कर ले जाते हैं।

यह दक्षिणी समुद्र तट पर स्थित है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के विषय में माना जाता है कि यह ब्रिटेन के राजा जॉर्ज और रानी मैरी की भारत यात्रा के यादगार पल को सजाता है।

यानि यह इतिहास की खूबसरत यादों की एक अनोखी धरोहर देश की आर्थिक राजधानी मुंमई में बसी है। इस गेट की ऊंचाई 23मीटर है।

मरीन ड्राइव- मुंबई समुद्र की लहरों की खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र के खूबसूरत दृश्यों को आँखों में सजाना चाहते हैं तो मरीन ड्राइव मुंबई में एक बेहतरीन जगह है।
![]()
रात में स्ट्रीट लाइट की जगमगाहट मरीन ड्राइव की खूबसूरीत को और भी बढ़ा देती है। इसकी खूबसूरती की वजह से ही इस जगह को क्वीन नेकलेस के नाम से जाना जाता है। मुंबई में ऊँची इमारतों से मरीन ड्राइव की खूबसरती के दृश्य और भी मनमोहक हो जाते हैं।

जूहू बीच- मुंबई के जुहू बीच के विषय में तो आपने सुना ही होगा। यह मुंबई का खूबसूरत सागर तट है। इसकी खूबसूरती ही फिल्म निर्माताओं को इसे फिल्म के दृश्यों में सजाने को लुभाते हैं।
![]()
मुंबई शहर की शाम जूहू बीच में खूबसूरती से सजती है। यहाँ बीच के खूबसूरत नज़ारों का तो आनंद लिया ही जा सकता है साथ ही मुंबई के लोकल स्ट्रीट फूड का मज़ा भी आप इस जगह ले सकते हैं।

सिद्धी विनायक मंदिर– आस्था की अनोखी धरोहर सिद्धी विनायक मंदिर मुंबई में स्थित है। धर्म औऱ आस्था को सजाता यह मंदिर पर्टयन स्थल के रूप में प्रसिध् है। महाराष्ट्र में गजनायक गणेश की पूजा को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

यहाँ गणेश भगवान से जुड़े सभी उत्सवों को धूम-धाम से मनाया जाता है। यही वजह है कि मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर में भगवान गणेश के उपासकों की भीड़ लगी रहती है।
![]()
अक्सर यहां फिल्मी सितारे भी गजनायक के दर्शन के लिए चले आते हैं।

हाज़ी अलि दरगाह- हाजी अलि की यह दरगाह मुंबई में वरली तट के पास छोटे से टापू पर स्थित है। यह दरगाह हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों की आस्था की प्रतीक है।

हाज़ी अलि दरगाह के विषय में माना जाता है कि यह टापू पर होने के बावजूद भी कभी डूबने की आशंका से मुक्त है। दुनिय़ा भर में हाजी अलि की इस दरगाह की प्रसिद्धी इसी वजह से है।

यह आस्था के अनोखे चमत्कार का ही परिणाम माना जाता है कि समुद्र के बीचों बीच स्थित यह दरगाह डूबने की आशंका से मुक्त है।
शिवानी कोटनाला