ब्यूटी क्वीन औऱ जवां दिलों की धड़कनों को बढ़ाने वाली बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर आ रही खबरों पर इस बार पक्की मोहर लगती नज़र आ रही है।

हाल ही में जब खूबसूरत दीपिका कान्स फिल्म फेस्टीवल के लिए गयी थीं, तब भी ऐसी खबरें आ रहीं थीं। दीपिका की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें उनका टमी थोड़ा सा निकला हुआ था। स्लिम-ड्रिम ब्यूटी, दीपिका अपनी बॉडी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

वहीं उनके निकले हुए टमी से कयास लगाए जा रहे थे दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दीपिका ने ऐसी खबरों की कोई पुष्टि तो नहीं की थी पर यह ज़रूर साफ किया था कि ऐसी खबरें मात्र अफवाह हैं।

वहीं यह नई खबर है कि दीपिका अब खुद कुछ बातें इशारों-इशारों में कर रही हैं। पति रणवीर सिंह के लिए दीपिका की मोहब्बत आए दिन परवान चढ़ती है।
पति के लिए दीपिका का प्यार अक्सर रणवीर के लिए कभी पोस्ट डालते हुए तो कभी तस्वीरें साझा करते हुए दिख ही जाता है।

वहीं हाल ही में रणवीर सिंह जब सोशल मीडिया साइट पर अपने फैंस से लाइव चैट के दौरान जुड़े थे तो दीपिका ने भी वहाँ अपनी मौजूदगी दर्ज़ करवाई।

दीपिका ने लाइव चैट के दौरान रणवीर को प्यार भरा कमेंट पोस्ट करते हुए लिखा – ‘हाय डैडी’। इस कमेंट के साथ ही दीपिका ने बेबी का एक इमोजी भी पोस्ट कर दिया। रणवीर ने भी दीपिका के कमेंट पर रिप्लाई किया- ‘हाय बेबी’।

रणवीर- दीपिका की इन इशारों –इशारों वाली बातों ने मौजूद फैंस को सोचने पर जरूर मज़बूर कर दिया। फैंस ने इस बात को पक्का कर लिया है कि दीपिका जरूर माँ बनने वाली हैं और वह अब इशारों में बहुत कुछ बता भी रही हैं।

वहीं इस किस्से में सबसे ज्यादा मज़ेदार मोड़ तो तब रहा जब बॉलिवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपना कमेंट पोस्ट किया। अर्जुन रणवीर को टीज़ करते हुए लिखते हैं कि ‘बाबा भाभी आपको एक देने वाली हैं’।

अर्जुन कपूर का दोस्त रणवीर के लिए ऐसा पोस्ट करना यूं ही तो नहीं हो सकता। यानि इस बात की कहीं ना कहीं तो संभावना बन ही रही है कि दीपिका-रणवीर जल्द ही फैंस को भी अपनी इस खुशी का हिस्सा बनाऐंगे। देखना दिलचस्प होगा कि बॉलिवुड की यह चर्चित जोड़ी, रणवीर-दीपिका कब इस बात की पुष्टी करते हैं।
बता दें रणवीर-दीपिका इन दिनों एक ही फिल्म में 83 में साथ काम रहे हैं। यह फिल्म क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव की जीवनी पर आधारित होगी।

फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में होंगे तो दीपिका कपिल देव की पत्नि की भूमिका में रहेंगी। दर्शकों को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।

आखिर देखना होगा कि रियल लाइफ हस्बैंड-वाइफ की यह बेहतरीन जोड़ी अपनी केमेस्ट्री पर्दे पर कितनी खूबसूरती से दिखा पाने में कामियाब होती है।