पत्नी संग फुरसत के पल गोवा में बीता रहे हैं विराट, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

जवां दिलों की धड़कनों को धड़काने वाला कपल विरुष्का यानि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों गोवा में छुट्टियाँ मना रहे हैं। युवाओं की यह पसंदीदा जोड़ी आजकल काम से ब्रेक लेकर गोवा में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।

Image result for VIRAT ANUSHKA HD PICTURES GOA VACATION

गौरतलब है कि अभी हाल ही में आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस टीम की जीत के साथ खत्म हुआ है। वहीं विराट कोहली की टीम राजस्थान रॉयल्स इस बार आईपीएल में कुछ अच्छा प्रदर्शन अपना नहीं दिखा पाई। आईपीएल मैच खत्म होने में एक हफ्ते पहले ही विराट, पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियों के लिए निकल चुके थे।

Image result for VIRAT ANUSHKA HD PICTURESविराट-अनुष्का ने अपने इस ट्रिप की जानकारी हालांकि अपने फैंस को नहीं दी लेकिन उन्हें अभी हाल ही में गोवा में फुरसत के पल बिताते कैमरे में तस्वीरों के रूप में कैद किया गया है।Image result for VIRAT ANUSHKA HD PICTURESबता दें विराट-अनुष्का एक-दूसरे से साथ छुट्टियाँ मनाने जब भी निकलते हैं अपने खूबसूरत पलों को तस्वीरों के रूप में सहेज कर फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते।Image result for VIRAT ANUSHKA HD PICTURESअभी कुछ समय पहले भी एक खूबसूरत तस्वीर इस कपल ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की थी। और अब इन दिनों गोवा में छुट्टियाँ बिताते इन दोनों लव-बर्ड की तस्वीर को सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है।Image result for VIRAT ANUSHKA ENJOYING VACATION HD PICTURESमाना जा रहा है कि 30 मई से क्योंकि आईसीसी वर्ल्ड कप मैच शुरू होने वाला है जिसके बाद जाहिर है विराट लंबे समय के लिए व्यस्त हो जाएगें, इसलिए वे इन दिनों पत्नि अनुष्का के साथ समय बिता रहे हैं।Image result for VIRAT ANUSHKA ENJOYING VACATION HD PICTURESवहीं बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस और विराट कोहली की खूबसूरत पत्नि की हाल ही में रिलीज़ फिल्म शाहरुख खान स्टारर, जीरो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब अनुष्का की सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘पानी’ भी आने वाली है।Image result for VIRAT ANUSHKA ENJOYING VACATION HD PICTURES

यानि दोनों ही अपने व्यस्त कार्यों के बीच समय निकाल कर एक-दूसरे के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। गौरतलब है कि युवाओं की इस पसंदीदा जोड़ी ने साल 2017 में दिसम्बर के महीने में सात फेरे ले, अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी थी। इस बात में कोई शक नहीं विराट-अनुष्का की जोड़ी युवाओं की ऑल टाइम पसंदीदा जोड़ी है। यह जोड़ी अपनी जब भी कोई तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती हैं तो फैंस के लाइक्स की भरमार इनकी तस्वीरों को मिलने लगती है।  Image result for VIRAT ANUSHKA WEDDING HD PICTURESमिलने-बिछड़ने के बाद वापिस मिलने और हमेशा के लिए एक हो जाने का इस जोड़ी का सफर बेहद ही रोमांचक था। वहीं इस जोड़ी की शादी की तस्वीर भी लंबे समय तक सोशल मीडिया पर युवाओं की पसंदीदा तस्वीर रही थी। विराट-अनुष्का से विरुष्का नाम भी इस जोड़ी को फैंस ने प्यार से दिया था।