कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखा, बॉलिवुड हासिनाओं का जादू

मेट गाला के बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल की खूबसूरत तस्वीरें आ गयी हैं। मेट गाला के बाद साल 2019 के बड़े फिल्म फेस्टिवल कान्स के 72वें संस्करण में बॉलिवुड हसिनाओं के जिस लुक का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे, अब जाकर उनका यह इंतजार इन तस्वीरों के साथ खत्म हुआ।Image result for HEENA, DEEPIKA, AISHWARYA, PRIYANKAबता दें इस साल का कान्स फिल्म फेस्टीवल 16 मई से 21 मई तक आयोजित किया गया है। हालांकि यह तो पहले ही साफ था कि कान्स फिल्म फेस्टीवल में बॉलिवुड से दीपिका, ऐश्वर्या, प्रियंका, हुमा कुरैशी, कंगना, सोनम कपूर, डायना पेंटी के अलावा हीना खान भी शिरकत करेंगी। वहीं अभी इन बॉलिवुड हसिनाओं में केवल हीना, दीपिका व प्रिंयका चोपड़ा ने ही रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया है।

लेकिन अन्य बाकी  अभिनेत्रियों के लिए अभी दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।Image result for deepika cannes look HDबॉलिवुड की खूबसूरत हसीना दीपिका की बात करें तो कल शाम वे रेड कार्पेट पर अपने अलग खूबसरत अंदाज में नज़र आयीं। दीपिका ने इस बार कान्स के रेड कार्पेट के लिए क्रीम व ब्लैक कलर की कॉम्बिनेशन की ड्रेस को चुना।Image result for deepika cannes look HDइस ड्रेस में उन्होंने हाई पोनी टेल का लुक कैरी किया हुआ था। दीपिका की लुक की तारीफें चारों तरह की जा रही हैं। बता दें मेट गाला के इवेंट में भी दीपिका ने अपने खूबसूरत पिंक लुक का तोहफा दर्शकों को दिया था। कान्स के इस फिल्म फेस्टिवल में यह कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे दीपिका इस बार भी अपनी लुक का जादू दर्शकों पर चला ही देगीं। और ऐसा ही कुछ हुआ भी।

वहीं बात बॉलिवुड की एक अन्य बड़ी हसीना प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो प्रियंका के कान्स 2019 के लुक ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।Image result for priyanka cannes lookबता दें कि प्रियंका ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहली बार शिरकत की है। वहीं कान्स में प्रियंका ने अपने लुक का जादू दर्शकों पर चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।Related imageप्रियंका ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए खूबसूरत ब्लैक शाइनिंग ड्रेस पहनी थी। उनकी खूबसूरत ड्रेस उन पर खूब फब रही थी। बता दें इसके अलावा प्रियंका के अलग भारतीय अंदाज में हाथ जोड़ कर अभिवादन करने की भी चर्चाऐं हो रही हैं। यानि कहा जा सकता है दुनिया में अपने काम से मशहूर हो चुकी इस हसीना ने कान्स में अपनी धमाकेदार एंट्री इस साल की है।

वहीं एश्वर्या राय बच्चन के लुक की बात करें तो उनके लुक के लिए अभी दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि कान्स के इस फेस्ट में वह 20 मई को रेड कार्पेट पर नजर आ सकती हैं।

Image result for HEENA cannes lookबात अगर छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा हीना खान की करें तो इस बार उनकी अदाओं का जादू कान्स के रेड कार्पेट पर चला। हीना खान यहाँ सिल्वर कलर के ड्रेस में खूबसूरत नज़र आयीं। देखना दिलचस्प होगा कि बाकी बॉलिवुड हसिनाऐं इस बार कान्स में अपने लुक से कैसे दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं।