हम और आप योग के महत्व से तो भलीभांति परिचित हैं। अक्सर इसके महत्व के विषय में हम अखबार, टेलीविज़न या अन्य संचार माध्यमों के द्वारा जानते आए हैं।
![]()
यह भी सत्य है कि योग के अनेकों फायदों को जानने के बाद भी हम कई बार योग को अपना समय नहीं दे पाते हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सुबह की शुरूआत ही हमारी जल्दी-जल्दी ऑफिस के लिए तैयार होने के लिए होती है। ऐसे में हम में से बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो योग को सुबह जल्दी उठकर समय देते होंगे। दरअसल योग के अनेक महत्वों को जानते हुए भी हमारा योगा ना करना कहीं ना कहीं योगासनों का संपूर्ण ज्ञान ना हो पाना होता है।

आप यह भली-भांति जानते हैं कि ऐसे बहुत से योग हैं जो शरीर से जुड़े कई विकार को दूर करता है। सारा दिन ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने से कमर दर्द की समस्या, शारिरिक थकावट के साथ मानसिक थकावट का होना आजकल की सबसे बड़ी और आम समस्या हर दूसरे व्यक्ति में नज़र आती है।


इसके साथ ही मोटापा जो आजकल के व्यस्त जीवन की एक अन्य समस्या है, व्यक्ति को परेशान करती है। चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जिन्हें आप कम से कम समय में भी कर लें और योग के सम्पूर्ण फायदे भी आपको मिल जाएं।
मोटापा घटाने के लिए आप इस योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं-
ताड़ासनः यह आसन ठीक उसी प्रकार है जैसे सुबह बिस्तर से उठते ही हम और आप अंगड़ाई लेने के लिए करते हैं। फर्श पर खड़े होकर, दोनों हाथों की उंगलियों को आपस से मिलाकर अपने शरीर को ऊपर की खींचना ताड़ासन है। शरीर को ऊपर की खींचते हुए आप पैरों की अंगुलियों पर खड़े होने का प्रयास करें। शरीर को ऊपर की ओर खींचने के बाद शरीर को आराम की अवस्था में ले आय़ें। यह प्रक्रिया आप करते हुए आप एक बार ऊपर की ओर, फिर आराम की अवस्था और फिर शरीर को दांये-बायें ले जाते हुए दोहराएं। यह आसन आपकी बड़ी हुई चर्बी को घटाने के लिए फायदेमंद है।
कमर दर्द की समस्या के लिए आसन

मकरासनः यह आसन आपको कमर के दर्द से निजात दिलाएगा। इसके लिए आपको फर्श पर पेट के बल लेटना होगा। इसके बाद आप दोनों हाथों में अपने चेहरे को लेते हुए पैरों को बारी बारी से कमर की ओर मोड़ें। यह प्रक्रिया कुछ देर करते रहें। यह आसन बेहद ही आसान है साथ ही यह कमर दर्द को असरदार तरीके से कम करने में सहायक है।
तनाव कम करने के लिए आसान

स्वस्तिकासनः यह आसन मानसिक तनाव को कम करने के लिए बेहद असरदार है। इसके लिए आप योग की अवस्था में बैठ जांए। आँखें बंद करत हुए सांसों को तेजी से अंदर-बाहर ले जाएं।आँखे बंद कर आती-जाती साँसों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यह प्रक्रिया आप 5-10 मिनट भी प्रतिदिन करते हैं तो यह आपके मानसिक व शारिरिक तनाव को मदद करेगा।
तनाव को कम करना आज की सबसे बड़ी जरूरत महसूस होती है। आप भी यह बेहतर जानते हैं कि बढ़ता तनाव आपके सोचने व कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करता है। दिन भर लैपटॉप, कम्प्यूटर पर बैठ कर कार्य करना तनाव का एक मुख्य कारण है। स्वस्तिकासन तनाव को कम करने में कारगर है।
इसके अलावा मानिसक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन एक बड़ा उपकरण है, जिसे आप अपना सकते हैं।