विधानसभा चुुनाव को लेकर हो सकते हैं बदलाव:आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत 28-29 को गुजरात दौरे पर, सूरत और अहमदाबाद में करेंगे बैठक

गुजरात में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता सक्रिय होने लगे है। आगामी सितंबर महीने में आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत गुजरात के दौरे पर आने वाले है। भागवत 28 सितंबर को अहमदाबाद और 29 सितंबर को सूरत के वभिन्न क्षेत्र के लोगाें से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा प्रांत की टीम के साथ भी भागवत मिटिंग करेंगे। अहमदाबाद में भागवत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और संघ के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संघ के कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले सहित संघ के अनेक नेता भी गुजरात आने की संभावना है।

गुजरात में इस साल विधानसभा के चुनाव आयोजित होने वाले है। जिसके चलते भाजपा के संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। 10 दिन पहले ही संगठन के महामंत्री भीखूभाई दलसाणीया को हटाकर बिहार के संघ के नेता रत्नाकर को महामंत्री पद का प्रभार सौंपा गया है। पिछले 10 दिनाें से भीखूभाई गुजरात संगठन महामंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।