हसी -खुशी का पाठ पढ़ाते चलो
जीवनमें सभी को अपना बनाते चलो।
राहों में आए अगर मुश्किलें
तो भी मुस्कुराहट के साथ कदम बढ़ाते चलो।।
सोचो मत तुम की कौन अपना है और कौन पराया
सभी को प्रेम का पाठ पढ़ाते चलो
छुओगे एक दिन आसमां
ये हौंसला खुद को, और दूसरों को बताते चलो।।
माना कि जिंदगी का फलसफ़ा आसान नहीं होता
फिर भी खुशी के गीत गाते चलो
खुद भी हसो,और दूसरों को हसाते चलो
जीवन में सभी को अपना बनाते चलो।।
मंजिल उन्हीं को मिलती है ,जिनके हौंसलों में उड़ान होती है
वक़्त चाहे जैसा भी हो, खुशी के गीत गाते चलो
हसी खुशी का पाठ पढ़ाते चलो।।
मिलेगी एक दिन मंजिल तुम्हें भी
यह एहसास दिल में जगाकर चलो
फिर चाहे कितनी भी मिले कठिनाइयां
फिर भी मुस्कुराते चलो
खुद भी हसो, और दूसरों को भी हसाते चलो
जीवन में सभी को अपना बनाते चलो।।
Writer- Kalpana Chauhan